मुजफ्फरपुर, अप्रैल 29 -- सरैया। पोखरैरा नया रोड चौक स्थित मंगलवार की रात तीन दुकानों का ताला काटकर चोरों ने लाखों की संपत्ति चोरी कर ली। रेवा रोड किनारे स्थित दीपक साह व मनोज साह की किराना दुकान तथा बिगु साह की खैनी दुकान में चोरों ने बारी-बारी से वारदात को अंजाम दिया। किराना दुकानदार दीपक कुमार ने जैतपुर थाना में आवेदन दिया है। सूचना पर पहुंची जैतपुर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से इलाके के लोगों में भय का माहौल है। पुलिस गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...