मुजफ्फरपुर, अप्रैल 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। जैतपुर के पोखरैरा टोल के पास से गश्ती दल के पुलिसकर्मी का एक बाइक सवार को गाली गलौज करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की जांच कराने का ग्रामीण एसपी राजेश कुमार सिंह प्रभाकर ने निर्देश दिया है। वायरल वीडियो में पुलिस कर्मी कुछ बाइक सवारों को रोके हुए हैं। इसमें एक बाइक सवार को मौके से भागने के लिए एक जमादार गाली देते हुए दिख रहा है। वह उक्त युवक को मारने के लिए भी दौड़ता है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि 'हिन्दुस्तान' नहीं करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.