पोखरे से निकली गंदगी बनी मुसीबत
वाराणसी, जून 9 -- वाराणसी, संवाद। पांडेयपुर स्थित मानसिक अस्पताल के पास पोखरे की सफाई क्षेत्रीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। पोखरे से निकले कचरे को कई दिनों से बाहर ही छोड़ दिया गया है। उससे दुर्गंध फैल रही है। पास की विराट नगर कॉलोनी के लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासियों के मुताबिक करीब 15 दिनों से पोखरे की सफाई चल रही है। सफाईकर्मी पोखरे से कीचड़, कचरा और अन्य गंदगी निकाल कर किनारे जमा कर रहे हैं, लेकिन उसे हटाने की व्यवस्था नहीं की गई है। स्थानीय निवासी गोविन्द कुमार, आजाद कुमार, शांति देवी, मुन्नी देवी और राजकुमार कन्नौजिया ने कहा कि जल्द बाहर जमा किया गया कचरा हटना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.