पोखरे में मिला सात बहनों के इकलौते भाई अजय का शव
मऊ, मई 17 -- इंदारा, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार स्थित पोखरी में रविवार की सुबह सात बहनों के इकलौते भाई अजय का शव उतराया मिला। इसके कान, नाक और सिर से खून निकल रहा था, जिसके चलते परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। बीते 15 मई की दोपहर ग्रामीणों ने उन्हें इंदारा बाजार में देखा था, तबसे वह लापता था। शव फूल जाने से पहचान नहीं हो पा रही थी। दोपहर बाद पहुंचे परिजनों ने कपड़े से अजय की पहचान की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए अस्पताल भेज दिया। अदरी नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार में इंदारा जंक्शन जाने वाले रोड पर चमड़ा गोदाम के पास से सुबह छह बजे कुछ युवक क्रिकेट खेलने जा रहे थे। तभी उनकी नजर पोखरी में उतराए शव पर पड़ी। युवकों ने स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर डायल 112 पुलिस और सीओ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.