पोखरे में मिला मानव कंकाल, जांच में जुटी पुलिस
संतकबीरनगर, जून 13 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। धनघटा थाना क्षेत्र के सिरसी गांव के समीप स्थित एक पोखरे में शुक्रवार की सुबह मानव कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसकी पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।बताया जा रहा है कि इन दिनों पोखरे में पानी लगभग सूख चुका है। सुबह कुछ ग्रामीणों की नजर कीचड़ में पड़ी मानव खोपड़ी पर गई। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मानव कंकाल को कब्जे में लिया। कंकाल पोखरे तक कैसे पहुंचा, वह किस व्यक्ति का है और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इन सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। एसओ दिलीप सिंह ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.