पोखरे में मिला मगरमच्छ, ग्रामीणों ने पकड़कर वन विभाग को सौंपा
महाराजगंज, जून 13 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। लक्ष्मीपुर रेंज के ग्राम बरगदवा मधुबनी स्थित ओबा माई पोखरे में एक मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने सतर्कता और सूझबूझ का परिचय देते हुए मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़ इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर ले गई। प्रभारी वनक्षेत्राधिकारी आलोक मिश्रा ने बताया कि पकड़ा गया मगरमच्छ पूरी तरह स्वस्थ था। ग्रामीणों के सहयोग से उसे जंगल के उपयुक्त प्राकृतिक आवास में सुरक्षित और सकुशल छोड़ दिया गया है। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा मगरमच्छ को सुरक्षित जंगल मे छोड़ने की सराहना की। मगरमच्छ के सुरक्षित रेस्क्यू और जंगल में छोड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। यह भी पढ़ें- तेरह-चार पुल के पास नहर में घड़ियाल दिखने से मचा हड़कंप यह भी पढ़ें- मगरमच्छ निक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.