आजमगढ़, मार्च 23 -- जहानागंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के तुलसीपुर गांव में दो दिन से लापता वृद्ध का शव सोमवार को पोखरे में मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी होते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहानागंज थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव निवासी 65 वर्षीय रविंद्र सिंह शनिवार की शाम घर से निकले थे। इसके बाद वह लापता हो गए। परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार की शाम गांव के पास पर्णकुटी के पोखरा में उनका शव उतराया मिला। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीण जुट गए। पोखरे से शव निकालने के बाद उनकी पहचान हुई। गांव के लोगों ने बताया कि वे नशे के आदती थे। शनिवार को मवेशीखाना स्थित शराब की दुकान पर दिखे थे। इसके बाद से उनका पता नहीं चला। परिजनों ने रविवार को गुमश...