पोखरे में मिला आठ वर्षीय बालिका का शव, सनसनी
महाराजगंज, जून 18 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भिटौली थाना क्षेत्र के पकड़ी दीक्षित और परसा खुर्द गांव के बीच शिव मंदिर के पीछे स्थित पोखरे में गुरुवार को एक आठ वर्षीय बालिका का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बताया जा रहा है कि पकड़ी दीक्षित की रहने वाली यह बालिका बुधवार से लापता थी। परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे। गुरुवार को शिव मंदिर के पीछे स्थित पोखरे में ग्रामीणों ने बालिका का शव उतराता देखा। इसकी सूचना तत्काल पुलिस और परिजनों को दी गई।मौके पर पहुंची भिटौली पुलिस ने शव को पोखरे से निकलवाकर कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- भिटौली क्षेत्र में डूबी किशोरी का शव कप्तानगंज के पास उतराता मिला घटना के बाद परिज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.