पोखरे में मिला अज्ञात शव, पुलिस जांच में जुटी
मऊ, मई 17 -- मऊ। कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक पोखर में रविवार की अलसुबह अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुटी हुई। हालांकि, अबतक शव की पहचान नहीं हो सकी। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किया। कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा रेलवे स्टेशन के पास रविवार की अलसुबह कुछ ग्रामीण पोखर की ओर गए हुए थे। उन्होंने पानी में एक शव देखा और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं शव की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। कुछ ही देर बाद कोपागंज थानाध्यक्ष और घोसी क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत जांच शुरू की। पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। फिलहाल, मृतक की पहचान न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.