पोखरे में भैंस नहलाने गया युवक डूबा, मौत
सिद्धार्थ, मई 11 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। मोहाना थाना क्षेत्र के कपिलवस्तु नगर पंचायत के वॉर्ड नंबर एक के सहिजनवा निवासी एक युवक की पोखरे में भैंस नहलाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से सोमवार को मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
घटना का विवरण मोहाना थाना क्षेत्र के सहिजनवा निवासी आकाश भारती (19) पुत्र मिठ्ठू भारती प्रतिदिन की भांति सोमवार की सुबह अपनी भैंस को नहलाने पोखरे में गया था। इस दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह गहरे पानी में चला गया। मौके पर मौजूद दो महिलाओं ने युवक को डूबते देखा तो चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े लेकिन तब तक आकाश पानी में समा चुका था। गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में गोताखोरों को बुलाया गया और करीब एक घंटे तक चली मशक्कत के बाद युवक को पोखरे से बाहर निकाला ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.