पोखरे में नहाने गए युवक की डूबने से मौत
आजमगढ़, जून 23 -- पल्हना, हिन्दुस्तान संवाद। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव में सोमवार की दोपहर पोखरे में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। गांव के लोगों ने पोखरे में तलाश कर एक घंटे बाद शव बरामद किया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के खनियरा गांव निवासी 21 वर्षीय विजय कुमार सोमवार की दोपहर अपने साथियों के साथ नरसिंहपुर गांव में स्थित एक पोखरे में स्नान करने गए थे। इस दौरान वह अचानक गहरे पानी में चले गए। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। साथियों के शोर मचाने पर गांव के लोग पहुंचे और पोखर में युवक की तलाश शुरू की। करीब एक घंटे बाद पोखरे से शव निकाला। घटना की सूचना मिलने पर पल्हना चौकी प्रभारी राजेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.