संतकबीरनगर, जून 24 -- लोहरौली, हिन्दुस्तान संवाद। दुधारा थाना क्षेत्र के भरवलिया बूधन गांव निवासी एक युवक की बुधवार दोपहर बाद पोखरे में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर आस पास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई。

घटना की जानकारी भरवलिया बूधन निवासी दिनेश कुमार (35) पुत्र ज्ञानदास घर से करीब 11 बजे घर से किसी काम से निकला था। ग्रामीणों ने बताया दोपहर बाद सिसवा फतुल्लाह गांव के पश्चिम सिवान में स्थित पोखरे पर नहाने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया व डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही क्षणों में वह पानी में लापता...