सोनभद्र, अप्रैल 26 -- अनपरा,संवाददाता। झिंगुरदाह हनुमान मंदिर के निकट पोखरे में नहाते समय रविवार सुबह एक किशोर की डूबने से दर्दनाक मौत हो गयी। साथ में नहाने गये दोस्तों की सूचना पर पहुंची अनपरा पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शाम तक शव ढूंढने का भरपूर प्रयास किया लेकिन पोाखरे में भारी पत्थरों में किशोर का पता नही लग सका। थाना प्रभारी अनपरा संतोष सिंह ने बताया कि एसडीआरएफ वाराणसी को सूचित किया गया है जिसके आने के बाद शव को पुन: ढूंढने का प्रयास किया जायेगा। पुलिस के मुताबिक सिंगरौली के मोरवा से चार छात्र रविवार को पोखरे में नहाने के लिए झिंगुरदाह आये थे। यह भी पढ़ें- नहाने समय किशोर राप्ती नदी में डूबकर लापता, तलाश जारी एक छात्र 16 वर्षीय गुलाम पुत्र जुल्फिकार अंसारी निवासी मोरवा का अचानक पैर किसी गड्ढे में चला गया और वह गायब हो गया। ...