जौनपुर, मार्च 9 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के अहमदपुर गांव की दलित बस्ती में रविवार की दोपहर पोखरे में डूबने से एक 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी। घटना से परिवार समेत गांव में कोहराम मच गया। मृत किशोर के परिजनों ने पोखरा मालिक पर किशोर से जबरदस्ती मछली डलवाने का आरोप लगाया है। साथ ही बस्ती के पास की सड़क से सटाकर पोखरा खुदवाने का भी आरोप लगाया गया है। उक्त गांव निवासी सतीश चन्द्र गौतम पुत्र स्वर्गीय गिरधारी लाल ने आरोप लगाया कि उनके गांव के रिंकू सिंह तथा कृपाशंकर ने बस्ती से कुछ दूर रास्ते को सटा कर 20 फिट गहरा गड्ढा खोदकर पोखरा बनाया है। इसका विरोध करते हुए बस्ती के लोगों ने राजस्व विभाग में प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने बताया कि रविवार को दोपहर में उसके भाई प्रवीण कुमार का 14 वर्षीय पुत्र समीर उर्फ यश गौतम कुछ लड़कों के साथ पो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.