पोखरे में डूबने से युवक की मौत
गोरखपुर, जून 20 -- खजनी, हिन्दुस्तान संवाद। खजनी थाना क्षेत्र के सरया तिवारी गांव के पास स्थित एक पोखरे में नहाने के दौरान डूबने से 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मिथुन बेलदार पुत्र ध्रुवनाथ निवासी रामपुर गरथौली, थाना हरपुर बुदहट के रूप में हुई। वह अपने मामा बेचन के घर सरया तिवारी में रह रहा था। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.