छपरा, मार्च 25 -- जहां थी छठ की खुशियां वहां पसरा है मातम मढ़ौरा। एक संवाददाता छठ पूजा में शामिल होने अपनी बुआ के घर आए 17 वर्षीय साहिल कुमार की पोखर में डूबने से बुधवार को मौत हो गई। साहिल, जो दिघवारा निवासी पप्पू बैठा का बेटा था, त्योहार की खुशी में शामिल होने यहां आया था। अर्घ्य के बाद कुछ बच्चे पोखर घाट पर ही रुक गए। हंसी-मजाक और मासूम मस्ती के बीच बच्चों ने पोखर में तैरने का फैसला किया लेकिन यह मस्ती कब हादसे में बदल गई, किसी को समझने का मौका नहीं मिला। तैराकी के दौरान साहिल अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ के बच्चों ने शोर मचाया, मदद के लिए गांव वाले दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हर किसी की आंखों में डर और दिल में दहशत थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद साहिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.