पोखरे में डूबने से जुड़वा भाइयों की मौत
गाजीपुर, जून 8 -- नंदगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मुड़रभा गांव में पोखरे में नहाने गए दो जुड़वा भाइयों की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से दोनों शवों को पोखरे से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार मुड़रभा गांव निवासी बच्चेलाल यादव के जुड़वा पुत्र 14 वर्षीय हिमांशु यादव और 14 वर्षीय प्रियांशु यादव गांव के पास ही अंग्रेजी मीडियम स्कूल में हाईस्कूल के छात्र थे। सोमवार को दोनों भाई पिता के साथ भैंस को पोखरे में धोने गए थे। भैंस को धोने के बाद दोनों ने पिता से भैस लेकर घर जाने को कहा। यह भी पढ़ें- दो भाइयों की मौत पर परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप इसके बाद पिता भैस को लेकर घर चले गए। कुछ समय बाद जब दोनों बेटे घर नहीं पहुंचे तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.