पोखरे में डूबने से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
संतकबीरनगर, मई 22 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के बेलहर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 कोठवा निवासी एक किशोर की पोखरे में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर पंचायत वार्ड नंबर 7 कोठवा निवासी 16 वर्षीय मो. अरशद पुत्र असलम शुक्रवार को गांव के पास स्थित पोखरे में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। यह भी पढ़ें- दोस्तों संग गंगा नहाने गये किशोर की गंगा में डूबकर मौत घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से किशोर को पोखरे से बाहर निकाला गया और तत्काल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.