गोपालगंज, जून 17 -- कुचायकोट, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के रामपुर खरेया गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में आठ वर्षीय किशोर की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। मृतक इसी गांव के दिनेश साह का आठ वर्षीय बेटा आदित्य कुमार उर्फ अंकुश था। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।आदित्य बुधवार को गांव के समीप स्थित पोखरे में अपने दोस्त के साथ स्नान करने गया था। स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास छोटे छोटे बच्चे क्रिकेट खेल रहे बच्चो को जब तक इसकी जानकारी मिलती, तब तक वह पानी में लापता हो चुका था। यह भी पढ़ें- पोखरे में डूबने से आठ वर्षीय किशोर की मौत घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की बड़ी संख्या पोखरे के पास जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बा...