पोखरे में गिरने से डूबकर युवक की मौत
देवरिया, अप्रैल 27 -- सुरौली, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। वह सुबह घर से शौच के लिए निकला था। कुछ देर बाद युवक का शव पोखर में मुंह के बल पड़ा हुआ था। गांव वालों ने परिवार को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे तबतक युवक की मौत हो चुकी थी। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौत की सूचना पर मौके पर भीड़ जुट गई। युवक घर का अकेला कमाऊं सदस्य था। वह मजदूरी कर गुजर-बसर करता था। मृतक की चार मासूम बेटियां व एक बेटा है।सुरौली थाना क्षेत्र के भरौली निवासी योगेंद्र विश्वकर्मा (33) पुत्र सुखदेव मजदूरी कर गुजर बसर करते थे। उनके मां-बाप की पहले ही मौत हो चुकी है। योगेंद्र रोज की भांति सुबह शौच के लिए घर से निकले। काफी समय बीत जाने के बाद वह घर नहीं लौटे। इसी बीच गांव के बाहर पोखरे मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.