आजमगढ़, मार्च 27 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मसीरपुर में खाकी बाबा मंदिर के पोखरे में गुरुवार की सुबह एक युवक का शव उतराया मिला। घटना की जानकारी होने पर सनसनी फैल गई। वह दो दिन से लापता था। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज गोला बाजार निवासी 45 वर्षीय ऋषिकेश गिरी मंगलवार दोपहर में घर से निकले थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने बताया कि वह शराब पीने के आदती थे। परिवार के लोगों ने गुमशुदगी की तहरीर दी थी। गुरुवार की सुबह लालगंज के मसीरपुर में खाबी बाबा मंदिर पोखरा में उनका शव उतराया मिला। इसकी जानकारी मिलन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.