आजमगढ़, मार्च 29 -- सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सीधा सुल्तानपुर गांव में पोखरे का पट्टा करने के विरोध में ग्रामीणों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम सहित डीएम को ज्ञापन देकर पट्टा खारिज करने की मांग की।निजामाबाद तहसील क्षेत्र के सीधा सुल्तानपुर गांव में काफी पुराना पोखरा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के लोग इस पोखरे को पशुओं को नहलाने, मछली पालन सहित अन्य कार्य के लिए उपयोग करते है। शनिवार को जेसीबी और ट्रैक्टर से पोखरे पर खनन होते देख ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक से पूछा। चालक ने बताया कि मिट्टी निजामाबाद कस्बा में में जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि लेखपाल और प्रधान की मिलीभगत गांव के ही लालमन के नाम चार बीघा और निजाबाद कस्बा निवासी सोहित प्रजापति के नाम से पांच बीघा पोखरे को फर्जी तरीके से आवंटन कर दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.