बागेश्वर, मई 23 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिले के अधिकतर गांव गांव आज पलायन, खाली होती बाखलियों तथा कमजोर पड़ती ग्रामीण आर्थिकी जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। इन्हीं चुनौतियों के समाधान की दिशा में एक नई सोच तथा सकारात्मक पहल के रूप में 25 मई को पोखरी ग्राम सभा, विजयपुर में द म्यूज़िकल विलेज फेस्टिवल 2026 का आयोजन किया जा रहा है। आयोजक सीए वरुण चंदोला ने कहा कि इसका उद्देश्य केवल संगीत तक सीमित नहीं है, बल्कि गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की व्यापक परिकल्पना को साकार करना है। इस पहल के तहत पहाड़ों में खाली पड़ी बाखलियों को होमस्टे के रूप में विकसित करने तथा स्थानीय लोगों द्वारा आर्गेनिक खेती से तैयार भोजन को फार्म टू टेबल माडल के माध्यम से पर्यटकों तक पहुंचाने की योजना है। फेस्टिवल संगीत प्रेमियों, कलाकारों तथा युवा क्रिएटर्स क...