पोखरी में नहाने गए दो किशोर डूबे, एक किशोर की हुई मौत
मऊ, मई 22 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना दोहरीघाट क्षेत्र अंतर्गत गोंठा गांव स्थित पोखरी में शुक्रवार की अपरान्ह नहाने गए दो किशोर गहरे पानी में डूब गए। इस दौरान स्थानीय लोगों एक किशोर को डूबने से सकुशल बचा लिया। जबकि दूसरे किशोर की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से गहरे पानी में डूबे किशोर का शव पुलिस ने बरामद किया। उधर किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रोते-रोते काफी बुरा हाल हो गया। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत गोंठा निवासी गोठा निवासी जावेद का 12 वर्षीय पुत्र जुनैद अपने दोस्त 10 वर्षीय शोएब समेत अन्य दोस्तों के साथ गोंठा गांव स्थित पोखरी में नहाने गया था। पोखरी में नहाने के दौरान 12 वर्षीय जुनैद और 10 वर्षीय शोएब गहरे पानी में डूबने लगे। दोनों किशोरों को पोखरी के गहरे पानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.