जौनपुर, मार्च 6 -- खेतासराय। गोधना गांव में शुक्रवार की सुबह एक दिव्यांग युवक का शव घर के सामने पोखरी में उतराया मिला। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई। गांव निवासी 30 वर्षीय विवेक कुमार सिंह पुत्र स्व.राजेश सिंह एक हाथ और पैर से दिव्यांग थे। परिजनों के अनुसार रात में क्रिकेट मैच देखने के बाद बिस्तर पर सोने चले गए। सुबह परिवार वाले उठे तो बिस्तर पर न पाकर खोजने लगे। इस दौरान उनका शव घर के सामने पोखरी में उतराया मिला। रात में पोखरी के पास लघु शंका के दौरान दिव्यांग युवक को असंतुलित होकर पानी में गिर जाने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.