लातेहार, अप्रैल 11 -- बेतला, प्रतिनिधि। डॉ बीआर अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर ग्राम पोखरीकला के अंबेडकर टोला में आगामी 16 अप्रैल (गुरुवार)को दोगोला का शानदार मुकाबला होगा। जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय राम रवि ने दी। वहीं अध्यक्ष रवि ने मुकाबला बिहार के प्रसिद्ध व्यास गुड्डू हलचल और सिरजानंद पांडेय के बीच होने की बात बताते सभी संगीत प्रेमियों से उक्त प्रोग्राम का आनंद उठाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...