पोखरीकला में दोगोला मुकाबला आयोजित
लातेहार, अप्रैल 18 -- बेतला, प्रतिनिधि। डॉ बीआर अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर ग्राम पोखरीकला के अंबेडकर टोला में बीती रात दोगोला मुकाबला का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान बिहार के प्रसिद्ध व्यास सिरजानंद पांडेय और गुड्डू हलचल ने आधुनिक धुन पर एक से बढ़कर एक गीत-संगीत प्रस्तुत कर मौजूद दर्शक- श्रोताओं का पूरी रात भरपूर मनोरंजन किया।श्रोताओं ने दोनों व्यासों के अनोखे अंदाज में गाए गीत और कलाकारी की जमकर तारीफ की। शुक्रवार की सुबह समिति ने दोनों को बराबरी का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रोग्राम को सफल करने में समिति के संजय राम रवि, मनोज राम,चंदन राम,विमलेश राम, शंभु राम,राजकुमार राम,बाबुलाल राम, सुरेंद्र राम, बीरेंद्र राम,मंटू सोनी आदि ने अहम सहयोग किया। यह भी पढ़ें- बाबासाहेब की जयंती पर दुगोला आयोजित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.