लातेहार, मार्च 16 -- बेतला प्रतिनिधि । बेतला के पोखरीकला के हरिजन टोला का सोलर जलमीनार पिछले कई माह से खराब है। इससे उस टोले में पानी की गंभीर समस्या हो गई है। इस संबंध में वहां के ग्रामीणों ने पंचायत की मुखिया नीतू देवी से खराब जलमीनार को ठीक कराने की मांग की है। वहीं मुखिया नीतू देवी ने कहा कि जलमीनार को दुरुस्त कराने के लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों को कहा गया है। बहुत जल्द खराब जलमीनार को ठीक करा दिए जाने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.