लातेहार, अप्रैल 26 -- बेतला, प्रतिनिधि। क्षेत्र के इकलौते उर्दू मिडिल स्कूल पोखरीकला में आधारभूत सुविधाओं का घोर अभाव है। स्कूल में कक्षा एक से आठ तक नामांकित कुल 612 बच्चों को पढ़ाई करने के लिए मात्र दो शिक्षक और चार कमरे हैं। ऐसे में सभी 612 बच्चों का भविष्य फिलहाल एक प्रभारी हेडमास्टर मो खालिद हुसैन और सहयोगी प्रमोद सिंह के भरोसे चल रहा है। इतना ही नहीं कमरों की कमी के कारण बच्चे कक्षा में भेंड़-बकरियों की तरह बैठ आनन-फानन में पढ़ाई करने को विवश हैं। इसबारे में हेडमास्टर हुसैन ने बताया कि विगत फरवरी माह तक स्कूल में कुल 7 शिक्षक थे। यह भी पढ़ें- ए़एस़एम मेमोरियल एकेडमी विद्यालय में बिजली-पानी की सुविधा नहीं पर उनमें चार शिक्षक-शिक्षिकाओं क्रमशः मो आजम खां,राजनारायण राम, जयश्री मुंडा और रिमा कुमारी ने जिला स्थानांतरण के तहत अपने जिले मे...