साहिबगंज, मार्च 30 -- साहिबगंज। शहर के पोखरिया मोहल्ले में एक व्यक्ति के घर चोरी का प्रयास किया गया । ªजानकारी के मुताबिक चोरी करने पांच लोग आए थे। छत के रस्ते वे लोग घर में प्रवेश करने का प्रयास किए लेकिन सफल नहीं होने पर छत में रखे लकड़ी के कुछ सामान चोरी कर ली। इस संबंध में जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के पोखरिया के बलराम दास ने थाना में आवेदन दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...