रामगढ़, मई 9 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा कोलियरी के तीन नंबर पोखरिया में डूबने से 55 वर्षीय हिद्दू की मौत हो गई। घटना शनिवार सुहब तकरीबन 10 बजे की है। स्थानीय लोगों के मुताबिक तीन नंबर झोपड़ी निवासी हिद्दू नहाने के इरादे से पोखरिया गया था, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर भुरकुंडा पुलिस ने मौके पहुंची। यहां घंटों मशक्कत के बाद बद्री रजवार की टीम ने शव को पानी से बाहर निकाला। आगे पंचनामा के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ भेज दिया। यह भी पढ़ें- गंगा में डूबे युवक का 30 घंटे के बाद ही नहीं मिला शव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.