रामगढ़, मई 21 -- वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र अंतर्गत सारूबेड़ा स्थित 13 नंबर बंद खदान के समीप एक पोखरा से गुरुवार को एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान लइयो निवासी शिव कुमार मिश्रा (22 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शिव कुमार मिश्रा बुधवार की शाम करीब तीन बजे अपने घर से बाइक लेकर घूमने के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने पहले सोचा कि वह किसी दोस्त के यहां रुक गया होगा। गुरुवार को पुलिस के सूचना मिलने के बाद परिजन घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने बताया कि पोखरा के पास से मृतक के कपड़े और उसकी बाइक बरामद की गई है। यह भी पढ़ें- दो दिनों से लापता युवक का शव गड्ढे में मिला, हत्या की आशंका स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि शिव कुमार मिश्रा नहाने के लिए पोखरा में उतरा होगा और गह...