सीवान, फरवरी 25 -- वर्तमान स्थिति यह है कि पंचमंदिरा पोखरा लगभग वीरान नजर आ रहा है। पोखरा में पर्याप्त पानी नहीं रहने से यहां रह रहे हंस प्यास से तड़पते दिख रहे हैं। पानी के अभाव में उनका जीवन संकट में पड़ गया है। वहीं जो थोड़ा बहुत पानी बचा है, उसमें भी काई जमने लगी है। इससे पानी पूरी तरह प्रदूषित हो गया है। इससे न केवल जलीय जीवों को खतरा है बल्कि आसपास के वातावरण पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है। सबसे गंभीर बात यह है कि पोखरा की देखरेख के लिए कोई केयरटेकर भी नियुक्त नहीं किया गया। यही नहीं सुरक्षा की भी कोई व्यवस्था नहीं है। इससे असामाजिक तत्वों के प्रवेश की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद यदि नियमित देखभाल नहीं की जाएगी तो यह सारी राशि बेकार चली जायेगी। स्थानीय लोगों ने पंचमंदिरा पोखरा में ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.