पोखरा में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत
सासाराम, जून 24 -- सासाराम, नगर संवाददाता। करवंदिया ओपी क्षेत्र मेंजहाँ पोखरा में नहाने गए एक बुजुर्ग की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बसंतपुर गांव निवासी 60 वर्षीय सुरेश सिंह के रूप में की गई है। घटना के बाद से ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। मिली जानकारी के अनुसार, सुरेश सिंह मंगलवार शाम लगभग चार बजे आदमापुर स्थित पोखरा में नहाने के लिए गए हुए थे। नहाने के दौरान अचानक पैर फिसलने या अनियंत्रित होने के कारण वह गहरे पानी में डूब गए। जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटे, तो परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा काफी खोजबीन की गई। यह भी पढ़ें- पोखरा में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत काफी मशक्कत के बाद बुधवार सुबह उनका शव पोखरा से बाहर निकाला जा सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.