भभुआ, जून 9 -- तालाब से निकालकर निजी अस्पताल ले गए, जांच कर मृत बताया बेटे की मौत के बाद रोते-रोते बेहोश हो जा रही मृतक की मां (पेज तीन) चांद, एक संवाददाता। यह भी पढ़ें- पोखरा में डूबने से लोहदन गांव के बच्चे की गई जानघटना का विवरण थाना क्षेत्र के लोहदन गांव के पोखरा में मंगलवार को स्नान करने के दौरान एक बच्चा गहरे पानी में चला गया, जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतक 10 वर्षीय शकील कुमार लोहदन गांव निवासी बबुरा राम का बेटा था। बच्चे के डूबने से हुई मौत के बारे में परिजनों व ग्रामीणों को तब पता चला जब उसका शव पोखरा के पानी के उपर उतराया हुआ दिखा। परिजन व ग्रामीणों ने मिलकर बच्चे को पोखरा से बाहर निकाला। बच्चे के पिता उसे लेकर निजी अस्पताल में चले गए। चिकित्सक ने उसकी स्वास्थ्य जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस और सरकारी कार्रवाई थाना क...