बलिया, जून 23 -- रसड़ा। इलाके के अठिलापुरा गांव निवासी समाचार पत्र विक्रेता अरुण कुमार गुप्त उर्फ पप्पू की माता 60 वर्षीय कस्तुरिया देवी की मंगलवार को सुबह करीब छह बजे घर सामने स्थित पोखरा में डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने लाश को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पप्पू के अनुसार उनकी मां सुबह में पोखरे पर हाथ-पैर धोने के लिए गई थीं। तभी उनका पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी चली गई। कुछ देर बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें पानी बाहर निकाला।इस बीच उनकी मौत हो गई थी। उनका अंतिम संस्कार महावीर घाट पर किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...