चंदौली, मार्च 12 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद चहनियां विकास क्षेत्र के रामगढ़ स्थित दादा जी के पोखरा पर जिला पंचायत कोटे से लगभग 800 वर्गफीट का टिनशेड लगवाया गया है। टिनशेड लगने से ग्रामीणों को काफी राहत मिली है। ग्रामीणों ने बताया कि किसी के परिजन के निधन के बाद रामगढ़ गांव के आधे से अधिक लोगों का नहाने का घाट दादा जी के पोखरा पर ही बनता है। यहीं से लोग दशगात्र संस्कार और तर्पण भी करते हैं। पहले टिनशेड न होने के कारण बारिश या तेज धूप में लोगों को काफी परेशानी होती थी। प्रमुख समाजसेवी लुशन सिंह ने बताया कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह के सहयोग से रामगढ़ की जनता को यह टिनशेड मिल सका है। आशुतोष सिंह तेंदुलकर के प्रयास से इसे लगाया गया है। इससे शोक के समय होने वाले दैनिक धार्मिक कार्यों में लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। इस मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.