पोखराहा में पुलिस चेकपोस्ट क्षतिग्रस्त करने मामले में 34 नामजद सहित 120 लोगों पर प्राथमिक
पलामू, जून 26 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा में नेशनल हाईवे स्थित पुलिस चेकपोस्ट को क्षतिग्रस्त करने एवं सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में पुलिस ने 34 नामजद सहित 120 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी कराई है। सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने बताया कि आयशा सिंह, अनिकेत मेहता, बाबू पासवान, संजय पासवान, सविता देवी, राजा पासवान, अभिषेक पासवान समेत 34 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है, शेष अज्ञात हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार को पोखराहा में नेशनल हाईवे बाइपास के समीप सड़क हादसे में मजीद अंसारी की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया था। यह भी पढ़ें- पलामू के पोखराहा सड़क हादसों पर मुख्यमंत्री सख्त इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की स्थायी चेकपोस्ट को उखाड़ने का प्रयास किया और उसमें तोड़फोड़ की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.