गाजीपुर, अप्रैल 15 -- खानपुर। क्षेत्र के पोखरामोड़ तिरमोहानी पर झंडा फाड़े जाने की घटना को लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया। जानकारी के अनुसार आजमगढ़ की ओर मुड़ने वाली सड़क पर उत्तरी दिशा में रामपलट चौरसिया की दुकान के सामने लगाया गया झंडा किसी व्यक्ति ने रस्सी से सरकाकर नीचे गिरा दिया। इसके बाद फाड़कर कूड़े के ढेर में फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने विरोध जताते हुए पोखरामोड़ स्थित स्टेट हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम लगा दिया। इससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। यह भी पढ़ें- परशुराम चौक पर झंडा फहराने से भड़का विवाद, सख्त कार्रवाई की मांग की लोगों ने घटना की निंदा करते हुए दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस ने स...