सिद्धार्थ, मार्च 24 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज क्षेत्र के पोखराकाजी गांव में रविवार को एक दर्जन लोगों को एक पागल कुत्ते ने काट लिया। इससे पूरे गांव में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। खबर आम होते ही लोग कुत्ता को मारने के लिए ढूंढने लगे। जिन लोगों को कुत्ता ने काटा उनको बेंवा सीएचसी में इंजेक्शन लगवाया गया।पोखराकाजी गांव में रविवार भोर पांच बजे कुत्ता काटने की शुरुआत हुई। कविता (22) पुत्री शिवकुमार शौच के लिए गई थी जहां रास्ते में उस पर कुत्ता ने हमला कर दिया और दाहिने पैर के घुटने से ऊपर काट लिया। इसके बाद उदयराज की पत्नी आरती पर हमला किया तो डर कर जमीन पर गिर गई। साड़ी को ख्रींच कर फाड़ दिया। सुबह सात बजे मेवालाल (45) घर के बरामदे में बैठे थे वहां पहुंचकर दाहिने पैर में घुटने के पीछे वाले हिस्से में काट लिया। मोहम्मद रज़...