दरभंगा, मई 9 -- बेचन राम,तारडीह। सकतपुर थाना क्षेत्र के पोखरभिण्डा में गत सात मई की रात सर्पदंश से सिंहेश्वर सिंह के पुत्र राम प्रसाद सिंह (48) की मौत हो गई। बताया जाता है कि राम प्रसाद अपने घर पर सात मई की रात खाना खाकर सोने गया था। इसी दौरान सर्प ने उसे डस लिया। परिजन उसे तारडीह पीएचसी ले जा रहे थे कि कैथवार गांव के पास उसने दम तोड़ दिया। राम प्रसाद अपने पीछे दो पुत्रों व पत्नी बुचिया देवी को छोड़ गए हैं। वे गांव में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण किया करते थे। राम प्रसाद की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.