गोपालगंज, जनवरी 3 -- गोपालगंज, नगर प्रतिनिधि। जिले के कुचायकोट थाने के पोखारभिंडा महुआ टोला गांव में शनिवार के सुबह जमीन विवाद को लेकर हुई दो पक्षों के बीच मारपीट में छह लोग घायल हो गए। एक पक्ष से घायल लोगों में बेचू पंडित की पत्नी सरिता देवी, चंदेश्वर पंडित की बेटी संगीता कुमारी और बिंदु देवी शामिल हैं। घायलों ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर घटना को अंजाम दिया गया। वहीं दूसरे पक्ष के राजदेव पंडित के बेटे मुन्ना पंडित, भगिना केशव पंडित और मां सुनैना देवी घायल हो गई। घायलों ने बताया कि वह अपने जमीन में बुवाई कर रहे थे। इस बीच पहले पक्ष के लोग पहुंचे और लाठी-डंडे व चाकू से वार कर तीनों लोगों को घायल कर दिया। इलाज के लिए पहले सभी छह लोगों को कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉ...