पौड़ी, दिसम्बर 10 -- बुधवार को पोखड़ा ब्लाक के देवराड़ी में गांव की महिलाओं के साथ घास काट रही महिला पर गुलदार ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया। घायल महिला को पोखड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद सतपुली हंस फाउंडेशन अस्पताल लाया गया। बाद में डीएम पौड़ी ने महिला को यहां से एयर लिफ्ट करवाया। गुलदार के हमले में महिला की गर्दन पर गहरे घाव आए हैं। गुलदार के इस हमले के बाद पोखड़ा में फिर गुलदार की दहशत बन गई है। पोखड़ा ब्लाक के देवराड़ी गांव में बुधवार को सुबह करीब साढ़े 10 बजे गुलदार ने गांव के चन्दोड़ा तोक में गांव की अन्य आठ-दस महिलाओं के साथ घास काट रही कंचन देवी 36 साल पत्नी अर्जुन सिंह पर हमला कर दिया। इस बीच यहां से गुजर रहे गांव के युवक अंकित और जयदीप ने गुलदार की चंगुल से महिला को बचाया। घायल महिला को पोखड़ा स्वास्थ्य केंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.