पौड़ी, नवम्बर 22 -- गढ़वाल वन प्रभाग की पोखड़ा रेंज के घंडियाल गांव में गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। पिंजरे में पकड़े गए गुलदार को रेंज दफ्तर लाया गया है। घंडियाल में बीती 15 नवंबर को एक महिला को गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया था। गुलदार के पिंजरे में कैद हो जाने स ग्रामीणों को कुछ राहत मिली है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में अभी और भी गुलदार घुम रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ पिंजरे में पकड़ा गुलदार ही हमलावर था, यह भी साफ नहीं हो पाया है। वन विभाग ने गुलदार के हमले के बाद घंडियाल में भी पिंजरे लगाने के साथ ही टीम भी तैनात की थी। गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ अभिमन्यु सिंह ने बताया है कि घंडियाल में गुलदार देर रात पिंजरे में कैद हो गया। फिलहाल घंडियाल से गुलदार को रेस्क्यू कर लिया गया है। इसके बाद गुलदार का मेडिकल करवाया जा रहा है। पकड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.