पोक्सो व किशोर न्याय अधिनियम पर मल्टी-स्टेकहोल्डर कार्यशाला
गुमला, जुलाई 18 -- गुमला, संवाददाता । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) के तत्वावधान में शनिवार को डालसा सभागार में पोक्सो और किशोर न्याय अधिनियम पर मल्टी-स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय ओम प्रकाश, एडीजे-चतुर्थ सह विशेष पोक्सो न्यायाधीश संजीव भाटिया, डालसा सचिव राम कुमार लाल गुप्ता और एसडीपीओ सुरेश यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान न्यायाधीश ओम प्रकाश ने कहा कि पोक्सो अधिनियम बच्चों को यौन अपराधों से सुरक्षा प्रदान करने वाला सशक्त कानून है। बच्चों के साथ यौन अपराध करने वालों के खिलाफ इसमें कड़े दंड का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है कि पीड़ित बच्चों को न्याय दिलाने के साथ उन्हें ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.