पोक्सो मामलों की जांच और ट्रायल में संवेदनशीलता जरूरी : न्यायायुक्त
रांची, अगस्त 19 -- रांची। डालसा की ओर से जिला स्तरीय बहु-हितधारक परामर्श कार्यक्रम और 'सशक्त युवा, मजबूत भारत' अभियान के तहत युवाओं को पोक्सो अधिनियम और किशोर न्याय कानून के प्रति जागरूक किया गया। सिविल कोर्ट के 40 कोर्ट भवन के सभागार में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1 ने कहा कि पोक्सो और किशोर न्याय बोर्ड से जुड़े मामलों को संवेदनशीलता के साथ संभालना जरूरी है। पोक्सो मामले के विशेष न्यायाधीश बीरेन्द्र श्रीवास्तव ने पोक्सो कानून, बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार, रिपोर्टिंग और जांच पर जानकारी दी। डीएसपी मुख्यालय-1 अमर कुमार पांडे ने जांच की चुनौतियों और पुलिस की भूमिका बताई। डालसा सचिव राकेश रौशन ने मंच का संचालन किया। एपीपी पल्लवी सिंह ने अभियोजन और कानूनी सहायता, जबकि रिम्स के डॉ. प्रदीप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.