लातेहार, मई 18 -- छिपादोहर प्रतिनिधि। छिपादोहर पुलिस ने सोमवार को पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 70 वर्षीय वृद्ध बौद्ध प्रजापति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी गणेशपुर का निवासी है, जो छिपादोहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। थाना प्रभारी यकीन अंसारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- पोक्सो मामले में 70 वर्षीय वृद्ध गिरफ्तार, जेल भेजा गया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...