पोक्सो मामले का आरोपित गिरफ्तार, जेल
देवघर, सितम्बर 26 -- जसीडीह पुलिस ने पुराने पोक्सो एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान चपुरिया गांव निवासी श्यामलाल सोरेन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, करीब एक माह पूर्व थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की घटना सामने आई थी। घटना के बाद नाबालिग के स्वजन ने पुलिस को आवेदन देकर श्यामलाल सोरेन पर उसे बहला-फुसलाकर साथ ले जाने का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। घटना के बाद से आरोपित लगातार फरार चल रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर नजर रख रही थी। उसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपित अपने घर पर मौजूद ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.