अल्मोड़ा, जनवरी 23 -- अल्मोड़ा। देघाट पुलिस ने पोक्सो एक्ट के फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी राजेंद्र गिरी उर्फ राजू निवासी कहैड़गांव देघाट पर पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज था। आरोपी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। इस पर कोर्ट ने गुरुवार को उसके खिलाफ वारंट जारी किया था। एसओ अजेंद्र प्रसाद के साथ टीम ने आरोपी को स्याल्दे से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...