चतरा, सितम्बर 26 -- चतरा विधि संवाददाता पोक्सो स्पेशल न्यायालय अमरेश कुमार की अदालत में एसिड अटैक के मामले में संदीप भारती को दोषी पाया है। इस मामले में प्रभारी लोक अभियोजक अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस केस में सभी 11 गवाहों की गवाही कराई गई है, और अभियुक्त को दोषी पाया गया। यह मामला झारखंड का पहला ऐसा मामला है जिसमें एसिड अटैक में पीड़िता बुरी तरह जल चुकी है। इसी केस में अभियुक्त को दोषी पाया गया। इस मामले में 28 सितंबर को सजा सुनाई जाएगी। यह मामला हंटरगंज थाना कांड संख्या 138/2022 का है। इस केस की सूचक (पीड़िता की मां) ने अपने बयान में अभियुक्त पर आरोप लगाया है की दिनांक 4 अगस्त 2022 की रात में अपने घर में अपनी बेटी (पीड़िता) के साथ कमरे में सोई थी और मेरा छोटा बेटा और बेटी बाहर आंगन में सोए हुए थे, इसलिए लाइट जल रहा था। यह भी पढ़ें...